भारत में 20 मार्च, 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। ऑयल कंपनियों के अनुसार, BPCL के 'Speed', HPCL के 'Power' और IOCL के 'XP95' पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर ₹2.09 से ₹2.35 तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, फिलहाल सामान्य (Regular) पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मध्य पूर्व में युद्ध और डॉलर के मुकाबले रुपया निचले स्तर पर
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक क्रूड ऑयल की कीमतें प्रति बैरल 100 डॉलर को पार कर गई हैं। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। भारत की ऑयल कंपनियों के लिए आयात महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें: क्रूड ऑयल की कीमतों में आग के बीच डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया!
फिलहाल सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
गौरतलब है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, प्रीमियम फ्यूल इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर इस बढ़ोतरी का बोझ आएगा। अगर वैश्विक बाजार में क्रूड महंगा रहता है, तो आने वाले समय में सामान्य पेट्रोल पर भी दबाव बढ़ सकता है।