MCX Today Gold and Silver Rate: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण मध्य-पूर्व में बढ़ते संकट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। दूसरी ओर, संघर्ष का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड की कीमतें भी गिरी हैं।
सोने के भाव में ₹5000 की उथल-पुथल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज गोल्ड अप्रैल फ्यूचर के भाव में ₹5000 की उथल-पुथल देखी गई। MCX पर कल 10 ग्राम सोने का भाव ₹144,954 पर बंद हुआ था और आज ₹3348 की बढ़त के साथ ₹148,302 पर खुला। इसके बाद दिन के कारोबार के दौरान इसका भाव ऊंचे में ₹143,385 तक और नीचे में ₹143,385 तक पहुंचा। यानी आज एक ही दिन में सोने की कीमत में ₹5072 की उथल-पुथल देखने को मिली है। फिलहाल रात 10:00 बजे सोने का भाव ₹154 की गिरावट के साथ ₹1,44,800 पर ट्रेड हो रहा है।
चांदी के भाव में ₹16500 की उथल-पुथल
वहीं, MCX पर आज चांदी के मई कॉन्ट्रैक्ट भाव में ₹16,500 की उथल-पुथल देखने को मिली है। MCX पर कल एक किलो चांदी का भाव ₹231,460 पर बंद हुआ था और आज ₹8,488 की बढ़त के साथ ₹239,948 पर खुला। इसके बाद दिन के कारोबार के दौरान इसका भाव ऊंचे में ₹240,000 तक और नीचे में ₹223,305 तक पहुंचा। यानी आज एक ही दिन में चांदी की कीमत में ₹16,695 की उथल-पुथल देखने को मिली है। फिलहाल रात 10:00 बजे चांदी का भाव ₹3579 की गिरावट के साथ ₹2,27,881 पर ट्रेड हो रहा है।
सोने-चांदी के भाव में उथल-पुथल के कारण
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों का रुख बदलता हुआ दिख रहा है। इन दोनों कारणों से बाजार में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट का मुख्य कारण सोने और चांदी के अंतरराष्ट्रीय भाव में देखी गई नरमी रही।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मार्च की बैठक में ब्याज दरों को 3.5%-3.75% के दायरे में स्थिर रखा है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि महंगाई पर काबू पाने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है, लेकिन स्टैगफ्लेशन (आर्थिक स्थिरता के साथ महंगाई) को लेकर चिंताएं कम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेल की ऊंची कीमतें खर्च और रोजगार पर दबाव ला सकती हैं, हालांकि अमेरिका में बढ़ते ऊर्जा उत्पादन से इसका असर कुछ हद तक संतुलित हो सकता है।
तेल की कीमतें भी बढ़ीं
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव ने भी बाजार की दिशा को प्रभावित किया है। ईरान द्वारा कतार में एनर्जी फैसिलिटीज पर हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था। ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग 3.44% बढ़कर 111 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है, जबकि WTI क्रूड का भाव भी 98 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।