मुख्य सामग्री पर जाएं
बॉलीवुड

न‍िव‍िन पॉली की थ्र‍िलर 'प्रतिछाया' 26 मार्च 2026 को र‍िलीज होगी

Satish Patel
Satish Patel
19 March 2026, 08:56 PM · 1 मिनट पढ़ें · 2 बार देखा गया
न‍िव‍िन पॉली की थ्र‍िलर 'प्रतिछाया' 26 मार्च 2026 को र‍िलीज होगी

न‍िव‍िन पॉली (Nivin Pauly) अभिनीत 'प्रतिछाया' (Prathichaya) जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। उन्नीकृष्णन बी (Unnikrishnan B) द्वारा निर्देशित, निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म 26 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'प्रतिछाया' की र‍िलीज डेट

'प्रतिछाया' की आधिकारिक र‍िलीज डेट न‍िव‍िन पॉली ने अपने सोशल मीड‍िया हैंडल के जर‍िए शेयर की। अपडेट शेयर करते हुए 'प्रेमम' एक्टर ने ल‍िखा, 'एक पिता की विरासत। एक बेटे का भाग्य। प्रतिछाया 26 मार्च को स‍िनेमाघरों में आ रही है।'

यहां देखें पोस्ट:

'प्रतिछाया' में न‍िव‍िन पॉली एक शानदार टेक एंटरप्रेन्योर-कम-रणनीतिकार की भूमिका में हैं, जो क‍ि केरल के सीएम के बेटे भी हैं। एक निर्दयी मीडिया मुगल द्वारा रची गई एक खतरनाक साज‍िश के चलते उनके पिता की मौत के बाद, उनकी ज‍िंदगी में नाटकीय मोड़ आता है।

जहां व‍िपक्ष साज‍िश का फायदा उठाने और स्‍थ‍ित‍ि को अस्थ‍िर करने की कोश‍िश करता है, वहीं पूर्व सीएम का बेटा अपने पिता के नाम को बदनाम करने वाले साज‍िशकर्ताओं द्वारा खेले गए रणनीत‍िक खेलों का पर्दाफाश करने का ज‍िम्‍मा लेता है। वह अपनी बुद्ध‍ि और कौशल का उपयोग करते हुए उनके ख‍िलाफ लड़ाई का नेतृत्व करता है और अपने प‍िता की व‍िरासत और सम्मान की रक्षा करता है।

न‍िव‍िन पॉली के साथ, 'प्रतिछाया' में शराफुद्दीन, बालचंद्र मेनन, हर‍ि श्री अशोकन, मण‍ियनप‍िल्‍लई राजू, ऐन ऑगस्टीन, साई कुमार, न‍िशांत सागर, नीतू कृष्‍णा, सब‍िता आनंद और अन्‍य भी अहम भूम‍िकाओं में हैं।

उन्नीकृष्णन बी द्वारा न‍िर्देश‍ित, फ‍िल्‍म को श्री गोकुलम मूव‍िज के बैनर तले गोकुलम गोपालन और आरडी इल्‍युम‍िनेशन्‍स एलएलपी द्वारा प्रोड्यूस क‍िया गया है। फ‍िल्‍म का संगीत और बैकग्राउंड स्‍कोर जस्ट‍िन वर्गीज ने कंपोज क‍िया है, जबक‍ि चंद्रू सेल्वाराज ने स‍िनेमैटोग्राफी और मनोज ने एड‍िट‍िंग का काम संभाला है।

दिलचस्‍प बात यह है क‍ि 'प्रतिछाया' जयसूर्या की 'आडु 3' के एक हफ्ते बाद और मोहनलाल स्‍टारर 'दृश्‍यम 3' से ठीक एक हफ्ते पहले र‍िलीज होगी।

न‍िव‍िन पॉली का वर्क फ्रंट

न‍िव‍िन पॉली को आख‍िरी बार अरुण वर्मा द्वारा न‍िर्देश‍ित 'बेबी गर्ल' में लीड रोल में देखा गया था। फ‍िल्‍म की कहानी सनल मैथ्‍यू नाम के एक मेड‍िकल अटेंडेंट के बारे में है, जो उस अस्‍पताल से एक बच्‍चे के गायब होने के बाद संदेह के घेरे में आ जाता है जहां वह काम करता है। जैसे-जैसे मासूम द‍िखने वाले व्‍यक्‍त‍ि पर दबाव बढ़ता है, वह पुल‍िस जांच को अप्रत्‍याश‍ित द‍िशाओं में ले जाता है, ज‍िससे उसके आसपास एक रहस्‍य बन जाता है।

न‍िव‍िन के अलावा, फ‍िल्‍म में संगीत प्रताप, ल‍िजोमोल जोस, अभ‍िमन्यु शामी थ‍िलकन, आद‍ित‍ि रव‍ि, अजीज नेदुमंगाड और अन्‍य भी अहम भूम‍िकाओं में हैं। यह फ‍िल्‍म अभी सोनील‍िव पर स्‍ट्रीम हो रही है।

आगे देखते हुए, 'सर्वम माया' एक्टर अभी ग‍िरीश एडी के न‍िर्देशन में बन रही फ‍िल्‍म 'बेथलेहम कुदुम्‍बा यून‍िट' की शूट‍िंग कर रहे हैं, ज‍िसमें ममि‍ता बाईजू भी उनके साथ हैं।

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते स‍िनेमाघरों में देखने लायक 7 साउथ फ‍िल्‍में: पवन कल्‍याण स्‍टारर 'उस्‍ताद भगत स‍िंह' से लेकर जयसूर्या की 'आडु 3'

संबंधित समाचार